{"_id":"5d1f64908ebc3e3cae789795","slug":"artists-sapna-chowdhury-s-thumke-agra-news-agr394615637","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसीकलां में कल लगेंगे डांसर सपना के ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसीकलां में कल लगेंगे डांसर सपना के ठुमके
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में बरखा बहार कार्यक्रम के लिए बैठक करते कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। छह एवं सात जुलाई को अनाज मंडी परिसर में होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के डांस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री संजीव बालियान शिरकत करेंगे।
संस्कृति विभाग अनाज मंडी परिसर में 6-7 जुलाई को बरखा बहार कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पहले दिन कवि सम्मेलन रखा गया है। अगले दिन सात जुलाई को सायं सात बजे से रागनी कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री संजीव बालियान होंगे। एक शाम ब्रजभूमि के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में नोएडा के रागनी गायक ब्रह्म पाल नागर जहां गीत गुनगुनाएं तो हरियाणा की कलाकार सपना चौधरी ठुमके लगाएंगी।
कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम पवार, सुश्री कविता तिवारी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, पद्मश्री सुनील जोगी, अब्दुल गफ्फार, मनवीर मधुर, श्याम सुंदर शर्मा हिस्सा लेंगे। गुरुवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह, नरदेव चौधरी, तरुण सेठ आदि संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि मथुरा जनपद में पहले भी दो बार प्रशासन ने कानून व्यवस्था के चलते सपना चौधरी के कार्यक्रम को रद्द करा दिया था, इस बार कार्यक्रम प्रदेश संस्कृति मंत्रालय करा रहा है, ऐसे में प्रशासन को कानून व्यवस्था तो बनानी पड़ेगी।