फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrival of Mamra almonds stopped, prices increased by up to 1000 kg

Agra News: मामरा बादाम की आवक बंद, 1000 किलो तक बढ़े दाम

Fri, 06 Mar 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Arrival of Mamra almonds stopped, prices increased by up to 1000 kg
आगरा। ईरान और इस्राइल के बीच छिड़े युद्ध की तपिश में मेवा बाजार भी झुलस रहा है। जंग के कारण ईरान से होने वाली सप्लाई चेन बाधित हो गई है, जिससे विशेष रूप से मामरा बादाम की आवक सात दिनों से पूरी तरह बंद है। बाजार में माल की कमी का फायदा उठाते हुए स्टॉकिस्ट अब प्रति किलो 1000 तक अतिरिक्त दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


ड्राई फ्रूट कारोबारी अशोक लालवानी के अनुसार, पिछले सात दिनों से बाजार में मामरा बादाम की नई खेप नहीं पहुंची है। युद्ध से पहले इसका थोक भाव 3500 रुपये प्रति किलो था, लेकिन अब आपूर्ति बंद होने से स्टॉकिस्ट इसे फुटकर में 4000 से 4500 रुपए प्रति किलो तक बेच रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि नया माल आने पर ही वास्तविक भाव स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन

खाद्य कारोबारी संजय गोयल ने बताया कि स्वाद में कुरकुरे और प्राकृतिक तेल से भरपूर मामरा बादाम की आगरा में काफी मांग है। सामान्य दिनों में यहां प्रतिमाह 500 किलो की खपत होती है, जो सर्दियों के दौरान बढ़कर 2000 से 2500 किलो तक पहुंच जाती है। अपनी विशिष्ट बनावट और पोषक तत्वों के कारण यह बादाम अन्य श्रेणियों की तुलना में काफी महंगा और गुणकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्ता और केसर के दाम भी आसमान पर

सिर्फ बादाम ही नहीं, ईरानी पिस्ता और केसर की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। ईरानी मोटे पिस्ते के भाव 2000 से बढ़कर 2600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, सर्वाधिक मांग वाले नमकीन ईरानी पिस्ता के दाम में 100 से 150 रुपये प्रति किलो की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसका भाव अब 1100 के पार है। आगरा में इसका मासिक कारोबार करीब 2500 किलो का है।

ईरानी केसर की कीमतों ने 2 लाख रुपये किलो का आंकड़ा पार कर लिया है। यह 1.80 लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाला केसर अब फुटकर बाजार में 2.05 लाख प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed