फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrested in the robbery from the in-charge of the gas agency's warehouse

गैस एजेंसी के गोदाम के इंचार्ज से लूट में गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Arrested in the robbery from the in-charge of the gas agency's warehouse
आगरा। थाना सदर पुलिस ने डेढ़ महीने पहले गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज से 1.35 लाख रुपये लूट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उन्होंने हाल ही में एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर लिए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सात फरवरी को शिवा गैस सर्विस के इंचार्ज हरेंद्र कुमार विभव नगर स्थित मालिक के घर जा रहे थे। उनकी दो जेब में 1.64 लाख रुपये थे। नौलक्खा में बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सहित गिरा दिया। इसके बाद 1.35 लाख रुपये जेब काटकर निकालकर भाग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार रात थाना सदर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें फिरोजाबाद निवासी बृजेश उर्फ बच्चा और बाह के विष्णुपुरा निवासी बच्चन सिंह गिहार हैं। उनके पास से एक बाइक, एक तमंचा, 50 हजार रुपये और दो ब्लेड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जगह-जगह घूमते रहते हैं। रेड लाइट पर रुके वाहनों के पास जाते हैं। वाहन लेकर खड़े व्यक्ति की मौका पाकर ब्लेड से जेब काट देते हैं। इसके बाद रुपये निकाल लेते हैं। 28 अप्रैल को भी उन्होंने अपने साथी अर्जुन उर्फ हसना के साथ मिलकर सूरजधाम कालोनी के पास वारदात की थी। एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर रकम पार की थी। उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed