फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrested for cheating 12 lakhs in the name of recruitment in Navy

नेवी में भर्ती के नाम पर 12 लाख ठगी के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Arrested for cheating 12 lakhs in the name of recruitment in Navy
बाह (आगरा)। नेवी में भर्ती के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में सोमवार को बाह पुलिस ने कागारौल के गढ़मुक्खा निवासी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जमानत पर छूटे सुरेश के बेटे पवन को भी भिंड पुलिस ने उठा लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गढ़मुक्खा गांव के पवन ने खुद को हवलदार बताकर नेवी में भर्ती का झांसा देकर जरार के भाइयों मनीष और देवांशु से 12 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपियों ने फर्जी नियुक्तिपत्र भी थमा दिया था। पीड़ित मनीष की तहरीर पर पुलिस ने पवन, रामू, कृष्णवीर, सुनीता, सुरेश और जगवीर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पवन और करतार को करीब छह माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को पवन के पिता सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। करीब एक सप्ताह पहले जमानत पर छूटे पवन को भिंड पुलिस ने उठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पवन ने गैंग के साथ भिंड निवासी राहुल को भी नौकरी का झांसा देकर 6.50 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में भिंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed