{"_id":"5f1b175a8ebc3e63cd624532","slug":"arrest-kasganj-news-agr45189102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार, पूछतांछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार, पूछतांछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार है।
भूरी बेगम निवासी बडडू नगर की 17 जुलाई की रात को उसके पति खालिद ने अपने बहनोई व उनके बेटों की मदद से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके बेटे शाकिर ने अपने पिता सहित चार लोगों पर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई व सर्वलंास की मदद ली। शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछतांछ की जा रही है।
बेटे ने विवेचक पर लगाया मारपीट का आरोप
कासगंज। महिला की हत्या के मामले के वादी शाकिर ने विवेचक पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह परिवार के साथ एसपी ऑफिस गया था। वहीं पर विवेचक ने उससे मारपीट की। उसने एएसपी से मामले की मौखिक शिकायत की है। एएसपी ने इस संबंध में जांच के लिए आश्वस्त करके विवेचना में सहयोग को कहा है।
पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचक हत्यारोपी का सामना वादी से कराना चाह रहे थे, इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। वह सामना करने को तैयार नही था। मारपीट का आरोप पूरी तरह से गलत है। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी। - सुशील घुले एसपी