{"_id":"62b351a7954b28585d0201a1","slug":"arrangements-made-from-school-furniture-in-mini-secretariat-kasganj-news-agr537671841","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के फर्नीचर से मिनी सचिवालय में कर ली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के फर्नीचर से मिनी सचिवालय में कर ली व्यवस्था
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायत पचौरा जंगल के सचिव ने ग्राम पंचायत की निधि से 97500 रुपये की धनराशि तो निकाल ली लेकिन इस धन से न तो कंप्यूटर ही खरीदा और न ही फर्नीचर। मिनी सचिवालय में गांव के विद्यालय से ही फर्नीचर की व्यवस्था कर दी। डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
शासन से ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी विकास कार्यों के भुगतान की व्यवस्था मिनी सचिवालय के माध्यम से लागू कर दी है। इसके लिए पंचायत भवन के लिए कंप्यूटर व फर्नीचर खरीदा जाना है। शासन से इसके लिए 1.75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि में से यह धन खर्च करके कंप्यूटर व फर्नीचर आदि की व्यवस्था करनी है।
ग्राम पंचायत पचौरा जंगल के सचिव एवरन सिंह ने खाते से 97500 रुपये की धनराशि तो खाते से निकाल ली, लेकिन इस धन से फर्नीचर व कंप्यूटर नहीं खरीदा गया। गांव के स्कूल से फर्नीचर निकलवाकर पंचायत भवन में लगवा लिया और धन का गोलमाल कर लिया। जब इस बात की शिकायत पंचायतीराज विभाग से की गई तो जांच मे प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया। इसके बाद जिला पंचायतराज अधिकारी ने सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
फर्नीचर के अभाव में बच्चों को बैठने में होगी दिक्कत
कासगंज। विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग से बच्चों के बैठने के लिए स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। स्कूल का फर्नीचर मिनी सचिवालय में लग जाने से अब बच्चों के सामने बैठने की समस्या हो गई है। जिससे बच्चे परेशान हैं।