{"_id":"60f0700c8ebc3ec1ff0903ba","slug":"arpit-s-team-made-eco-friendly-solar-grass-cutter-kasganj-news-agr4999482140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पित की टीम ने बनाया इको फ्रेंडली सोलर ग्रास कटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पित की टीम ने बनाया इको फ्रेंडली सोलर ग्रास कटर
विज्ञापन
कासगंज। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक एमएमआईटी के अंतिम वर्ष के छात्र अर्पित पाराशर एवं उसकी टीम ने इको फ्रेंडली सोलर ग्रास कटर बनाया है। इसके प्रेजेंटेशन पर सभी शिक्षकों ने उनके प्रयास की सराहना की।
अर्पित पाराशर व उनकी टीम में शामिल आलोक कुमार, ओमवीर सिंह और रोहित सक्सेना ने एक ग्रास कटर को बनाने का निर्णय लिया जो बिना किसी प्रदूषण एवं खर्चे के चले। टीम के सदस्यों ने 15 दिनों तक मेहनत और लगन से कार्य किया। उनके द्वारा सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर ग्रास कटर को बनाया गया। अर्पित ने बताया कि इस मशीन में सोलर पैनल, बैटरी 12वोल्ट व 14 एमएच, सोलर कंट्रोलर, दो गियर मोटर 30 आरपीएम लगाई है। जो पहियों को चलती है।
इसमें चार पहिए लगे हैं जिनमें से दो रिवॉल्विंग पहिए हैं। इसके अतिरिक्त पॉवर स्विच, एक ग्रास कटर मोटर और कटर ब्लेड उपकरण लगाए गए हैं। उन्होंने अपने कॉलेज में प्रिजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि इसके प्रयोग से किसी तरह का कोई प्रदूषण नहीं होगा। अब इसको बड़ा बनाने का प्रयास किया जा रहा है, इससे एक बार में अधिक क्षेत्रफल की घास को काटा जा सके। शिक्षक आरआर विश्वंबरम, कपिल गोस्वामी और सौर निमेश ने उनके प्रयास की सराहना की है। वहीं आगे और इनोवेशन के लिए प्रेरित किया।