{"_id":"69695ad3e107f5764501eeaa","slug":"arnav-garg-tops-agra-with-9963-percentile-in-slat-agra-news-c-364-1-ag11018-123813-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्लैट में 99.63 परसेंटाइल, अर्नव गर्ग ने किया आगरा टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्लैट में 99.63 परसेंटाइल, अर्नव गर्ग ने किया आगरा टॉप
Fri, 16 Jan 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
अर्नव गर्ग
आगरा। सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (स्लैट) का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें आगरा के अर्नव गर्ग ने 99.63 परसेंटाइल हासिल कर आगरा टॉप किया है। इससे उनका पुणे स्थित सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।
अर्नव गर्ग की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। कमला नगर निवासी उनके पिता अंकित गर्ग कपड़ों के व्यवसायी हैं। अर्नव ने बताया कि वह दो वर्षों से स्लैट और क्लैट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। लगातार मेहनत और नियमित अध्ययन से अब उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और अनुशासित दिनचर्या उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह रही। उन्होंने समय सारिणी बनाकर नियमित पढ़ाई करने पर जोर दिया। अर्नव की सफलता पर मां नीलिमा गर्ग, छोटी बहन साइसा गर्ग, दादा लक्ष्मण गर्ग और दादी विजयलक्ष्मी गर्ग ने भी बधाई दी।