फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army soldiers came as angels saved the life of an injured youth during golden hour

Agra: देवदूत बनकर आए सेना के जवान,  गोल्डन आवर में बचाई घायल युवक की जान

Sat, 20 Apr 2024 07:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 07:44 AM IST
सार

सड़क हादसे में घायल युवक के लिए सेना का जवान देवदूत बन गया। सही समय पर उसकी मदद  से युवक की जान बच गई। 

 

विज्ञापन
Army soldiers came as angels saved the life of an injured youth during golden hour
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में ताज रोड पर कार की टक्कर से घायल युवक की जान सेना के जवान की सहायता से बच गई। युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार की जरूरत थी। जवान ने घायल को देखा तो 60 पैरा फील्ड हास्पिटल में ले गए। प्राथमिक उपचार कराने के बाद एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, जिससे अब घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


यहां का है हादसा 
सिविल सोसाइटी आफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि सुल्तानपुरा निवासी 21 वर्षीय अमित कुमार को दो दिन पहले ताज रोड पर ड्राइविंग स्कूल की कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार लेकर भाग गया। अमित घायल हो गए। उस समय 60 पैरा के हवलदार सुजीत कुमार सिंह डयूटी के बाद घर जा रहे थे। वह 60 पैरा फील्ड हास्पिटल में तकनीशियन हैं। उन्होंने देखा तो वह घायल को बिना देरी किए हुए फील्ड हास्पिटल ले गए।
विज्ञापन


टूट गया था जबड़ा 
हादसे में अमित का जबड़ा टूट गया था। इस कारण उसकी जीभ अंदर जा रही थी। इससे सांस नली बंद हो रही थी। इससे जान जान सकती थी। हवलदार ने दांत विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर जीभ और जबड़े को स्थिर किया। गोल्डर आवर में इलाज मिलने से अमित की जान बच गई। उसकी कंधे में भी फ्रैक्चर हुआ है। आगे के इलाज के लिए घायल को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed