फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army recruitment examination of successful candidate at 25 july

सेना भर्ती: सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा 25 को स्टेडियम में होगी, प्रवेश पत्र की प्रक्रिया शुरू

Sat, 10 Jul 2021 01:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Jul 2021 01:46 PM IST
सार

निदेशक ने बताया कि 10 जुलाई को आरएमडीएस नंबर 1001 से 1499 तक के सभी सफल उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र मिलेगा। 12 जुलाई को आरएमडीएस नंबर 1500 से 2399 तक, 13 जुलाई को 2400 से 3099 तक, 14 जुलाई को 3100 से 3899 तक, 15 जुलाई को 3900 से 4999 तक, 16 जुलाई को 5000 से 5799 तक, 17 जुलाई को 5800 से 6799 तक, 19 जुलाई को 6800 से 7799 तक और 20 जुलाई को 7800 से आगे तक के उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र मिलेगा। 

विज्ञापन
army recruitment examination of successful candidate at 25 july
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद के युवाओं की भारतीय सेना में 15 फरवरी से आठ मार्च तक आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, कीठम में की गई भर्ती के बाद शारीरिक व चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अब 25 जुलाई को एकलव्य स्टेडियम में होगी। पूर्व में यह परीक्षा 25 अप्रैल को होनी थी, जिसे कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन

ऐसे मिलेगा उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र
निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, आगरा के मुताबिक परीक्षा के लिए नया प्रवेश पत्र 10 से 20 जुलाई तक सेना भर्ती कार्यालय, आगरा में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दिया जाएगा। निदेशक ने बताया कि 10 जुलाई को आरएमडीएस नंबर 1001 से 1499 तक के सभी सफल उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र मिलेगा। 12 जुलाई को आरएमडीएस नंबर 1500 से 2399 तक, 13 जुलाई को 2400 से 3099 तक, 14 जुलाई को 3100 से 3899 तक, 15 जुलाई को 3900 से 4999 तक, 16 जुलाई को 5000 से 5799 तक, 17 जुलाई को 5800 से 6799 तक, 19 जुलाई को 6800 से 7799 तक और 20 जुलाई को 7800 से आगे तक के उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र मिलेगा। 
विज्ञापन


परीक्षा के लिए संक्रमण मुक्त प्रमाणपत्र अनिवार्य
प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ सभी दस्तावेज, पिछला प्रवेश पत्र और नवीनतम दो फोटो लानी होगी। सभी अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए कोविड-19 फ्री/एसेम्प्टोमेटिक सर्टिफिकेट और नो रिस्क सर्टिफिकेट साथ लेकर आना अनिवार्य है, जोकि 48 घंटे के भीतर जारी किया हुआ होना चाहिए। यह प्रमाणपत्र न होने पर अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, आगरा के दूरभाष नंबर 0562-2226084 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा अब 26 जुलाई से
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed