फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शौर्य चक्र' से नवाजे गए फिरोजाबाद के जांबाज विजय कुमार यादव, सीमा पर किया था आंतकियों को ढेर

Thu, 14 Mar 2019 06:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Mar 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
army jawan vijay kumar honored with shaurya chakra by president ramnath kovind in delhi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नायब सूबेदार विजय कुमार को प्रदान किया शौर्य चक्र
फिरोजाबाद के वीर सपूत ने गर्व से जिले का सिर ऊंचा किया है। नगला गुलाल निवासी सेना के नायब सूबेदार विजय कुमार यादव को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में महामहिम रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह सम्मान गुरुवार को प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण व तीनों सेनाओं के अध्यक्ष मौजूद थे। 
army jawan vijay kumar honored with shaurya chakra by president ramnath kovind in delhi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नायब सूबेदार विजय कुमार को प्रदान किया शौर्य चक्र
नगला गुलाल निवासी विजय कुमार यादव 26 अप्रैल 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। सेना की 15वीं बटालियन मराठा रेजीमेंट में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। फरवरी 2018 में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी।
army jawan vijay kumar honored with shaurya chakra by president ramnath kovind in delhi
सैन्य अफसरों के साथ विजय कुमार यादव
विजय कुमार ने 18 फरवरी 2018 को पुंछ सेक्टर में पोस्ट संख्या 14 पर तैनाती के दौरान दो आतंकी मार गिराए थे। साथ ही उन्होंने टीम के साथ सर्च अभियान चलाकर भारी मात्रा में गोला, बारूद, राशन एवं पाकिस्तान का झंडा बरामद किया था। रक्षा सचिव ने विजय कुमार की वीरता पर शौर्य चक्र प्रदान करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
army jawan vijay kumar honored with shaurya chakra by president ramnath kovind in delhi
पत्नी-बेटे के साथ नायब सूबेदार विजय कुमार
नायब सूबेदार विजय कुमार यादव की इस जांबाजी के लिए गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में महामहिम रामनाथ कोविंद ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इस मौके पर विजय कुमार की पत्नी सुनीता यादव और बेटा धीरेंद्र प्रताप सिंह यादव मौजूद रहा। 
विज्ञापन
army jawan vijay kumar honored with shaurya chakra by president ramnath kovind in delhi
नायब सूबेदार विजय कुमार यादव
शौर्य चक्र सम्मान मिलने पर विजय कुमार ने कहा कि मैं और मेरा परिवार काफी खुश हैं, वहीं वीरता के लिए शौर्य चक्र मिलने पर सेना के जांबाज विजय कुमार को फिरोजाबाद के लोग सलाम कर रहे हैं। हर कोई उनके शौर्य की सराहना कर रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed