{"_id":"681dd4a5406fdf1715034059","slug":"army-jawan-to-sit-on-dharna-in-front-of-dcp-office-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सरहद पर लाैटना है..', डीसीपी दफ्तर के सामने धरना देने को मजबूर सेना का जवान, ये है वजह; नहीं सुन रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सरहद पर लाैटना है..', डीसीपी दफ्तर के सामने धरना देने को मजबूर सेना का जवान, ये है वजह; नहीं सुन रहे अफसर
Fri, 09 May 2025 03:43 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 09 May 2025 03:43 PM IST
सार
आगरा में सेना का एक जवान पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के सामने धरना देने को मजबूर है। जवान का कहना है कि उसे ड्यूटी पर लाैटना है, लेकिन उसकी बात कोई अधिकारी नहीं सुन रहा।
विज्ञापन
धरना देता सेना का जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मा पर तैनात सैन्यकर्मी युद्ध जैसे हालात में न्याय पाने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के सामने धरना देने को मजबूर है। कई घंटे तक अपने परिवार के साथ धरने पर बैठने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने सेना के जवान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
मामला जगदीशपुरा थाने के सहदेव नगर, बोदला का है। चीन की सीमा पर तैनात सेना में हवलदार दिनेश सिंह 11 अप्रैल को अपने परिवार के साथ शादी में गांव गए थे। पीछे से चोर घर के ताले चटका कर लाखों रुपए के जेवरात और 35000 की नकदी ले गए।
विज्ञापन
मामला जगदीशपुरा थाने के सहदेव नगर, बोदला का है। चीन की सीमा पर तैनात सेना में हवलदार दिनेश सिंह 11 अप्रैल को अपने परिवार के साथ शादी में गांव गए थे। पीछे से चोर घर के ताले चटका कर लाखों रुपए के जेवरात और 35000 की नकदी ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया, लेकिन जेवरात बरामद नहीं किए। फौजी शुक्रवार को अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। फौजी का कहना है कि कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस फरार चोरों को नहीं पकड़ रही है और न ही जेवरात बरामद कर रही है। उन्हें ड्यूटी पर जाना है।