{"_id":"5b58254a4f1c1bb24b8b4f02","slug":"army-jawan-death-during-training-in-jabalpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सैनिक की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सैनिक की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
मृतक सैनिक की शव यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के सैनिक की ट्रेंनिग के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह सैनिक का शव गांव लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
मांट क्षेत्र के गांव लोहागढ़ का रहने वाला श्यामवीर पुत्र रणवीर सिंह 21 मार्च को आर्मी जीडी ग्रेडियर सिपाही में भर्ती हुआ। वो मध्यप्रदेश के जबलपुर में ट्रेंनिग कर रहा था।
मंगलवार की सुबह श्यामवीर के परिजनों के पास जबलपुर आर्मी सेंटर फोन आया कि श्यामवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी मौत हो गई है, उसका पोस्टमार्टम हो रहा है।

यह खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य शव को लेने के लिए जबलपुर के रवाना हो गए। वहीं मृतक सैनिक के भाई धर्मवीर ने बताया कि उसने आत्महत्या नहीं की है। उसका भाई कभी गलत कदम नहीं उठा सकता है।
उसने बताया कि जबलपुर ट्रेनिंग सेंटर से सबसे पहले श्यामवीर के लापता होने की खबर मिली थी। बाद में उसके मौत की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है।
परिजन बुधवार की सुबह मृतक सैनिक का शव गांव लोहागढ़ लेकर आए। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें उपजिलाधिकारी मांट भी शामिल हुए। उन्होंने परिवार को सरकारी मदद दिलाने की बात कही है।
शव लेकर आए सूबेदार उमेश चंद्र ने बताया कि श्यामवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को चार दिन बाद भेजा जाएगा। वहीं पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।