फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army jawan dead depute in himachal pradesh

सेना की जवान की मौत, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा घर, अंतिम विदाई को उमड़ा जनसैलाब

Sat, 06 Apr 2019 07:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Apr 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Army jawan dead depute in himachal pradesh
सैन्य सम्मान के साथ दी गई विदाई - फोटो : अमर उजाला
देश सेवा में लगे सैनिक की स्वास्थ्य खराब होने से असमय मृत्यु हो गई। सैनिक की मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। शनिवार को तिरंगे में लिपटे सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर किसी की आंख नम हो गई। गांव में सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन


मारहरा थाना क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी प्रेमपाल उर्फ बिजेंद्र पुत्र राय सिंह हिमाचल प्रदेश की 891 फील्ड रेजिमेंट में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि बुधवार सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनके सिर में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में उन्हें चंडीगढ़ के समाज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सैनिक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। शनिवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटे जवान का शव देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। जवान की पत्नी आराम श्री बार-बार बेहोश हो रही थी तो पुत्र-पुत्री पिता के लिए बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब सूबेदार को सैनिक सम्मान के साथ कंपनी के जवानों के साथ गांव के लोगों ने अंतिम विदाई दी। शव को बड़े पुत्र गुलशन ने मुखाग्नि दी। 

मृतक जवान अपने पीछे पुत्र गुलशन, सुमित, पुत्री अंजलि, बेबी को छोड़ गया है। सीओ सदर वरुण कुमार समेत विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अमित गौरव टीटू, जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव, बबलू यादव, अवधेश यादव, सोमेंद्र,सहदेव यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed