फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army jawan committed suicide in his house in mathura

छुट्टी पर घर आए सैनिक ने फांसी लगाकर दी जान, सामने आई ये वजह

Fri, 28 Sep 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 28 Sep 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
army jawan committed suicide in his house in mathura
आत्महत्या
मथुरा में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने उसके ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मांट क्षेत्र के गांव देह निवासी मोरमुकुट पुत्र पोहप सिंह वर्ष 2016 में सेना की जाट रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। 27 अगस्त को घर छुट्टी लेकर आया था। शुक्रवार को गृह क्लेश के चलते सैनिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी बबीता और ससुरालीजन निवासी कुशलागढ़ी थाना राया आए दिन उससे झगड़ा करते थे। उसके भाई के साथ फोन पर गाली-गलौज करते थे। इससे वो परेशान रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर मोरमुकुट ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसी के खिलाफ कोई तहरीर मृतक के परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed