{"_id":"5d35aad98ebc3e6ce212a568","slug":"army-18-rifle-battalion-jawan-martyred-in-attacks-from-pak-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश सेवा में कासगंज के आरिफ ने दिया बलिदान, शहादत की खबर मिलते ही शोक में डूबे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सेवा में कासगंज के आरिफ ने दिया बलिदान, शहादत की खबर मिलते ही शोक में डूबे लोग
Tue, 23 Jul 2019 11:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
शहीद आरिफ खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में तैनात कासगंज के भरगैन का जाबांज पाक की सीमा से हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया। सैनिक के शहीद होने के खबर मिलते ही पूरा कस्बा में शोक में डूब गया। मूल रूप से भरगैन के रहने वाले जाबांज का परिवार वर्तमान में बड़ौदा में रह रहा है। कस्बे के तमाम लोग मौत की खबर सुनकर बड़ौदा चले गए।
भरगैन के मोहल्ला बीच थोक निवासी सफी आलम खान रेलवे में नौकरी करते हैं। वह वर्तमान में परिवार सहित बड़ौदा में रह रहे हैं। वर्ष 2017 में सफी आलम के 25 वर्षीय बेटे आरिफ खान सेना में भर्ती हुए।
18 रायफल बटालियन में भर्ती हुए जवान की तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। सोमवार सुबह आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। हमले में सैनिक आरिफ को गोली लगी और वो शहीद हो गए।

सैनिक के शहीद होने की खबर जैसे ही कस्बा भरगैन में पहुंची कस्बे के लोग स्तब्ध रह गए। उसके परिवार के तमाम लोग और कस्बे के कई वाशिंदे बड़ौदा के लिए रवाना हो गए।
कस्बे में सैनिक की जाबांजी की चर्चा थी। पुलिस और खूफिया विभाग को सैनिक की मौत की सूचना सेना के अधिकारियों ने दी है। सैनिक का शव बड़ौदा जाएगा, क्योंकि परिवार के लोग बड़ौदा में ही रहते हैं।
क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र गौतम ने बताया कि कस्बा भरगैन के सैनिक के जम्मू कश्मीर में शहीद होने की जानकारी मिली है। सैनिक का शव बड़ौदा में पहुंच रहा है। उनके परिवार के लोग बड़ौदा के लिए रवाना हो गए हैं।