फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army 18 Rifle Battalion Jawan martyred in attacks from Pak border

देश सेवा में कासगंज के आरिफ ने दिया बलिदान, शहादत की खबर मिलते ही शोक में डूबे लोग

Tue, 23 Jul 2019 11:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Jul 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Army 18 Rifle Battalion Jawan martyred in attacks from Pak border
शहीद आरिफ खान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में तैनात कासगंज के भरगैन का जाबांज पाक की सीमा से हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया। सैनिक के शहीद होने के खबर मिलते ही पूरा कस्बा में शोक में डूब गया। मूल रूप से भरगैन के रहने वाले जाबांज का परिवार वर्तमान में बड़ौदा में रह रहा है। कस्बे के तमाम लोग मौत की खबर सुनकर बड़ौदा चले गए।
विज्ञापन


भरगैन के मोहल्ला बीच थोक निवासी सफी आलम खान रेलवे में नौकरी करते हैं। वह वर्तमान में परिवार सहित बड़ौदा में रह रहे हैं। वर्ष 2017 में सफी आलम के 25 वर्षीय बेटे आरिफ खान सेना में भर्ती हुए। 
विज्ञापन


18 रायफल बटालियन में भर्ती हुए जवान की तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। सोमवार सुबह आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। हमले में सैनिक आरिफ को गोली लगी और वो शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक के शहीद होने की खबर जैसे ही कस्बा भरगैन में पहुंची कस्बे के लोग स्तब्ध रह गए। उसके परिवार के तमाम लोग और कस्बे के कई वाशिंदे बड़ौदा के लिए रवाना हो गए।

कस्बे में सैनिक की जाबांजी की चर्चा थी। पुलिस और खूफिया विभाग को सैनिक की मौत की सूचना सेना के अधिकारियों ने दी है। सैनिक का शव बड़ौदा जाएगा, क्योंकि परिवार के लोग बड़ौदा में ही रहते हैं।

क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र गौतम ने बताया कि कस्बा भरगैन के सैनिक के जम्मू कश्मीर में शहीद होने की जानकारी मिली है। सैनिक का शव बड़ौदा में पहुंच रहा है। उनके परिवार के लोग बड़ौदा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed