फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Armed Robbers Loot Scorpio Car From Mathura Highway Crime News

मथुरा में बड़ी वारदात: आगरा-दिल्ली हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने लूटी स्कॉर्पियो गाड़ी

Fri, 15 Jan 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Armed Robbers Loot Scorpio Car From Mathura Highway Crime News
demo

आगरा-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार तड़के कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्कॉर्पियो, नकदी और मोबाइल लूट लिया। लुटेरों ने चेकिंग के नाम पर रोककर हथियार दिखाए तो स्कॉर्पियो सवार अन्य लोग भाग खड़े हुए। वह ललितपुर से किराए पर स्कॉर्पियो लेकर वृंदावन के हॉस्पिटल में भर्ती परिचित को देखने के लिए आ रहे थे। सूचना पाकर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। स्कॉर्पियो मालिक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


खीरिया, छतारा (बानपुर, ललितपुर) निवासी मोहन सेन वृंदावन हॉस्पिटल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए स्कॉर्पियो से बुधवार की शाम पांच बजे घर से चले। उनके साथ छह अन्य लोग भी थे। उन्होंने गोविंद सागर बांध के पास, बहरे मंदिर आजदपुरा (ललितपुर) निवासी सुमित सिंह की स्कॉर्पियो किराए पर ली थी। 
विज्ञापन


गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो आगरा-दिल्ली हाईवे पर माहेश्वरी हॉस्पिटल के पास पहुंची तो चेकिंग के नाम पर कार सवारों ने रुकने का इशारा किया। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी समझकर सुमित ने जैसे ही स्कॉर्पियो रोकी तो कार सवार तीन लुटेरों ने तमंचे तान दिए। जिससे अन्य स्कॉर्पियो सवार भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों के बल पर लुटेरे सुमित से तीन हजार की नकदी, मोबाइल और स्कॉर्पियो को लूटकर दिल्ली की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। थाना हाईवे के क्राइम इंस्पेक्टर राजित वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। 

हाईवे पर सुरक्षा की खुली पोल 
एक बार फिर हाईवे पर हुई लूट की वारदात से सुरक्षा की पोल खुल गई है। इससे यह साफ हो रहा है कि हाईवे की सुरक्षा के लिए पुलिस की बनाई गई योजना फेल होती दिख रही है। संयुक्त थानों की चेकिंग और पेट्रोलिंग भी अब होती नहीं दिख रही है। 

इससे लुटेरे वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। मथुरा में एक्सप्रेसवे और हाईवे दोनों संवेदनशील मार्ग हैं। जहां यमुना एक्सप्रेसवे 68 किमी का मथुरा की सीमा से गुजरता है तो हाईवे का करीब 89 किमी का हिस्सा मथुरा सीमा में है।

चार टीमें खुलासे के लिए लगाईं
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि कार मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। 

ये हुईं लूट की वारदात
- 18 अप्रैल को शेरगढ़ के व्यापारी से 5.75 लाख की लूट।
- 12 जून को हीरा फूड्स कट के पास सांवरिया गैस एजेंसी के कर्मचारी से 25 लाख लूटे।
- 5 दिसंबर को हिंदुस्तान कॉलेज के पास 600 सोयाबीन तेल के कार्टून लूटे।
- 7 जनवरी को गोकुल रेस्टोरेंट फ्लाईओवर के पास किसान से ट्रैक्टर लूटा।
- 7 जनवरी को हाईवे के चंद्रपुरी के पास कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की गैस एजेंसी के कर्मचारी लोकमन को गोली मारकर 4.50 लाख लूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed