{"_id":"5cd04f47bdec220781487fe2","slug":"armed-robbers-loot-rs-1-20-lakh-cash-from-businessman-s-house-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हथियार बंद बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर लाखों की लूट, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार बंद बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर लाखों की लूट, दहशत में परिवार
Mon, 06 May 2019 08:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 May 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद बिखरा सामान, इंसेट में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद कस्बे के शिवाजी नगर में रविवार रात हथियार बंद बदमाशों ने गृहस्वामी को तमंचे के बल पर बंधक बनाया। बदमाश घर से करीब 1.20 लाख रुपये नगद और गहने आदि सामान लूट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी। पर, कोई सुराग नहीं मिला। वहीं लगातार हो रही लूट, डकैती, चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं।
कस्बे के जरारी हाउस निवासी अंजुल पुत्र अरविंद शर्मा के घर में रविवार की रात छह बदमाश आ गए। बदमाशों ने आते ही गृहस्वामी पर तमंचा तानकर उन्हें कब्जे में लिया। इसके बाद घर में लूटपाट की। बदमाश घर से सोने की एक अंगूठी, एक जंजीर, झुमकी, चांदी की करधनी के अलावा 1.20 लाख रुपये लूट ले गए।
पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाशों के पास हथियार थे। वे शोर मचाने पर पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी भी दे रहे थे। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भयभीत हैं। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की। लेकिन, बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।

Trending Videos
अंजुल एक पैथोलॉजी लैब में कर्मचारी हैं। उनके मकान के आगे का हिस्सा निर्माणाधीन है। बीती रविवार रात इसी निर्माणाधीन मकान के बाहर ही वह सो रहे थे। तभी बदमाशों ने आकर उन्हें दबोच लिया और भीतर ले जाकर जमकर लूटपाट की। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।