फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   armed men kidnapped woman and shot her husband in etah

एटा: हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर किया महिला का अपहरण, विरोध पर पति को गोली मारी

Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
सार

एटा जिले में एक महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। यहां हथियारबंद लोग घर में घुसकर महिला को अगवा कर ले गए। विरोध पर उसके पति को गोली मारकर घायल कर दिया है। 

विज्ञापन
armed men kidnapped woman and shot her husband in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में रविवार रात कार सवार हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर एक महिला का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसके पति को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके पेट में गोली लगी है, गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

 
गांव उदयपुरा निवासी योगेश कुमार (30) पुत्र बाबूराम गोली लगने से घायल हुआ है। उसकी पत्नी गुंजन का हथियारों से लैस कार सवार पांच-छह लोग अपहरण कर ले गए। घायल की मां मुन्नी देवी का कहना है कि रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच एक कार में सवार होकर हथियारबंद लोग पहुंचे और घर में घुस आए। 
विज्ञापन


आरोप है कि घर में रखे 27 हजार रुपये व अन्य सामान को लूट लिया और गुंजन को कार में डालकर अपहरण कर ले गए। पुत्र योगेश ने विरोध करते हुए एक युवक को पकड़ लिया तो उसने हत्या करने के इरादे से गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह पहले एक युवक संग गई थी महिला
मुन्नी देवी का कहना है कि पुत्रवधू करीब आठ माह पहले अपनी मर्जी से फर्रुखाबाद के एक युवक के साथ चली गई थी। तीन माह पहले रिश्तेदारों के दबाव में घर आ गई। इसके बाद पंचायत भी हुई और उसने अपनी गलती मान ली थी। इसके बाद से पुत्रवधू प्रेम से परिवार के साथ रह रही थी। मुन्नी देवी ने शक जताया कि फर्रुखाबाद के युवक ने ही वारदात को अंजाम न दिया है।

ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र ने बताया कि रविवार की रात कार में सवार होकर आधा दर्जन हथियारबंद लोग व दो महिलाएं आईं। गांव के बाहर बने बाबूराम के घर में घुस गए। महिलाएं कार में ही बैठी रहीं और हथियारबंद लोगों ने योगेश की पत्नी को कार में डाल लिया। 

योगेश ने पत्नी को ले जाने का विरोध किया तभी उसको गोली मार दी। गांव के ही अमित कुमार शाक्य ने भी महिला का अपहरण और विरोध करने पर योगेश को गोली मारने की बात कही है।

परिजन आगरा में करा रहे उपचार, नहीं दी तहरीर
घायल योगेश के परिवारीजन उसका आगरा में उपचार करा रहे हैं। सोमवार देर शाम तक कोई लौटकर नहीं आया। ऐसी स्थिति में थाने पर तहरीर भी नहीं दी जा सकी है। थाना पुलिस भी तहरीर मिलने से इनकार कर रही है। 

सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। मारपीट के दौरान ही युवक को गोली लगी है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed