फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arjun Ram Meghwal said Deendayal Upadhyay ideas need to be adopted by society in Mathura

मथुरा: केंद्रीय मंत्री ने कहा- समाज को सही दिशा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने की जरूरत

Sun, 26 Sep 2021 06:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 06:48 PM IST
सार

जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर मथुरा के वृंदावन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को समापन हो गया।

विज्ञापन
Arjun Ram Meghwal said Deendayal Upadhyay ideas need to be adopted by society in Mathura
केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर मथुरा के वृंदावन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद का आधार संस्कृति है। संस्कृति के प्रति समर्पण ही एकात्मवाद है। दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के समर्थक थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनसंघ के आर्थिक चिंतन के रचनाकार पंडित जी थे। जिनका उद्देश्य चिंतन का आधार सामान्य मानव का सुख है। मेघवाल ने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रोफेसर भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय के विचार ही जीवन दर्शन हैx। जो सही मायने में भारतीयता का बोध कराता है। कार्यक्रम में सांसद हेमामालिनी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर गौरव ग्रोवर ने भी दीनदयाल उपाध्याय को भावांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed