फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arif accused of conversion shifted from Agra to Jhansi district jail

आगरा: झांसी जिला जेल भेजा धर्मांतरण का आरोपी आरिफ, आदित्य बन होटल संचालिका का किया था शारीरिक शोषण

Sun, 26 Dec 2021 12:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

लखनऊ के रहने वाले आरिफ हाशमी ने आदित्यनाथ बनकर आगरा की होटल संचालिका से दोस्ती की थी। इसके बाद उसके घर आने-जाने लगा। ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया था। 

विज्ञापन
Arif accused of conversion shifted from Agra to Jhansi district jail
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर के होटल संचालिका का धर्मांतरण, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध लखनऊ के आरिफ हाशमी को प्रशासनिक आधार पर झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया है। वह छह महीने से जेल में बंद था। उसके खिलाफ पीड़िता ने शासन में शिकायत की थी।

विज्ञापन

होटल संचालिका ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि लखनऊ के राजाजी पुरम, ताल कटोरा निवासी आरिफ से लखनऊ में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। आरिफ ने आदित्य आर्य बनकर दोस्ती की थी। खुद को टिंबर व्यवसायी बताया। व्यापार की बात कही। 
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर किया शारीरिक शोषण 
इसके बाद घर आने-जाने लगा। उसके माथे पर टीका लगा दिया। उनकी फोटो खींच ली। इसमें ऐसे दर्शाया कि जैसे उनकी मांग भर रहा है। इस फोटो को वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। शारीरिक शोषण भी किया। होटल पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा। हत्या का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम, दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी समेत अन्य धारा लगाई थीं। पुलिस ने सात जुलाई को आरोपी आरिफ हाशमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरिफ जेल में बंद था। 

जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर पीड़िता को धमकी देने के आरोप लगे। इसकी शिकायत पीड़िता ने शासन में की थी। इसके बाद उसे दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि विचाराधीन बंदी आरिफ हाशमी को कड़ी सुरक्षा में झांसी जिला जेल में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed