फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aratouni Residential Project Stalled In Agra

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 800 मकान, 800 प्लाट, 18 साल इंतजार के बाद प्रोजेक्ट ठप

Sun, 03 Jan 2021 04:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Jan 2021 04:37 PM IST
सार

  • चार गांवों में छह सौ से ज्यादा किसानों की जमीन का होना था अधिग्रहण
  • सात साल पहले सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने के नियम से खींचे हाथ 

विज्ञापन
Aratouni Residential Project Stalled In Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में 18 साल पहले चार गांवों की 1289 एकड़ जमीन पर 1600 घरों की नई कॉलोनी बनाने के लिए 2500 करोड़ से ज्यादा की अरतौनी योजना लांच की गई थी। वहां 800 प्लॉट और 800 मकान बनाकर बेचे जाने थे। जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना भी जारी हो गई। मगर, 18 साल के बाद भी न जमीन अधिग्रहण हो पाया, न ही प्रोजेक्ट जमीन पर उतरा। चार गुना मुआवजा देने की बाध्यता पर आवास-विकास ने अब पूरे प्रोजेक्ट से ही हाथ खड़े कर लिए हैं।

विज्ञापन

वर्ष 2002 में आवास-विकास परिषद ने मथुरा मार्ग पर अरतौनी, लखनपुर, पनवारी और जोऊपुरा गांवों में 600 से ज्यादा किसानों की 1289 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर 1600 मकानों की नई कॉलोनी बसाने की कार्य योजना तैयार की थी। उसे शासन को भी भेजा गया। वहां योजना कई साल लंबित पड़ी रही। 
विज्ञापन

तब तक यहां बिल्डरों ने किसानों से सस्ती दरों पर जमीनें खरीद लीं। वह महंगे दामों में जमीन बिक्री का प्रस्ताव देने लगे। मुआवजे की कीमत को लेकर मामला खिंचता रहा। वर्ष 2013 में जमीन अधिग्रहण पर किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा का नियम था। आवास-विकास ने प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए, जिससे यहां सस्ती दरों पर प्लाट और मकान खरीदने वालों को झटका लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 154 एकड़ जमीन अधिग्रहण का भेजा प्रस्ताव
18 साल बाद आवास विकास सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण करने से इनकार कर दिया। परिषद से अब मात्र 154 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने का प्रस्ताव भेजा गया है। खास बात यह कि यह जमीन भी किसानों की न होकर प्राइवेट प्रॉपर्टी कारोबारी की है। यह जमीन मिलने में भी मुआवजे की राशि की बाधा आड़े आ रही है। फिलहाल, आवास-विकास परिषद का यह प्रोजेक्ट अब दम तोड़ने की कगार पर है।
 
प्रोजेक्ट का आगे बढ़ना मुश्किल
आवास-विकास परिषद के एक्सईएन रजनीश कुशवाहा ने बताया कि अरतौनी योजना का प्रस्ताव शासन में लंबित है। हाल ही में 154 एकड़ जमीन अधिग्रहण का संशोधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है। मगर, प्रोजेक्ट का आगे बढ़ना मुश्किल ही दिखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed