{"_id":"a7725370b6c856b1152ab005452ab071","slug":"apsa-festa-ended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्सा फिएस्टा का रंगारंग समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्सा फिएस्टा का रंगारंग समापन
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा के आडिटोरियम में मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) का ग्रांड फिनाले और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें खेल, सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं के 680 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन की सुंदर प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। होली पब्लिक जूनियर कालेज के विद्यार्थियों ने शिव वंदना पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पुरस्कार वितरण के बीच-बीच में नृत्य प्रतियोगिता के सभी वर्गों के विजेताओं की प्रस्तुतियां रखी गईं थीं। कार्यक्रम में बताया गया कि फिएस्टा की 29 प्रतियोगिताओं में करीब 8000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सपा पार्षद दल के नेता मुकेश यादव, अप्सा के संजय तोमर, सुशील गुप्ता, डा. गिरधर शर्मा, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, राजू डेनियल, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, कल्याणी दीक्षित ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जीएस राना, टीएस राना, एसएस यादव, आरएस यादव, शिविका तोमर आदि मौजूद रहे। मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्य राधा तोमर ने धन्यवाद दिया। संचालन हर्षा शर्मा और ऋतु बिंद्रा ने किया।