फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Appointment letters given to 58 accountants in the district

Agra News: जिले में 58 लेखपालों को दिए गए नियुक्ति पत्र

Thu, 11 Jul 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jul 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to 58 accountants in the district
कासगंज। जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों (विधायक) ने जिले में चयनित किए गए 58 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही ईमानदारी और लगन से दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। बृहस्पतिवार को प्रदेश में 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए जिसका कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सीधा प्रसारण किया गया। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सभी लेखपाल ईमानदारी और लगन से अपने दायित्वों को निभाएं। कहीं हमारी जरूरत पड़े, तो हम आपके साथ हैं। विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा ने कहा कि तहसीलों के कार्य संचालन में लेखपालों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। शासन की जीरो टोलरेंस की नीति के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि राजस्व विभाग बहुत महत्वपूर्ण है। जो भी शिकायतकर्ता आएं, पूर्ण सेवाभाव के साथ उसकी शिकायत का निस्तारण करना आपकी प्राथमिकता रहनी चाहिए। पुराने लेखपालों से उनके अनुभव साझा करें। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed