{"_id":"675ed513a6c1be88b00cae27","slug":"applications-taken-again-for-the-post-of-board-president-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128734-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंडल अध्यक्ष पद के लिए फिर लिए गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंडल अध्यक्ष पद के लिए फिर लिए गए आवेदन
Sun, 15 Dec 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 15 Dec 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष पद के लिए फिर लिए गए आवेदन
- भाजपा प्रदेश नेतृत्व की नई गाइड लाइन के तहत हुआ कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेश नेतृत्व की नई गाइड लाइन के तहत मंडल अध्यक्ष के पद के लिए आवेदन लिए गए। कस्बा के जेएस गार्डन में बैठक का आयोजन कर प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
किशनी मंडल अध्यक्ष बनने को अभी तक कई भाजपाई आवेदन कर चुके हैं। रविवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी आकाश उर्फ रानू चौहान, जिला मंत्री ओमजी दुबे कस्बा पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नई गाइड लाइन से अवगत कराया। बताया कि मंडल अध्यक्ष बनने वाले की उम्र 35 से 45 के बीच होनी चाहिए7 साथ ही दो बार का सक्रिय सदस्य के साथ पूर्व में पार्टी के किसी दायित्व पर रहे हों। काफी देर तक आवेदकों के बीच विचार विमर्श हुआ। इसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी ने फार्म वितरण किए। कुछ ही देर में एक दर्जन से अधिक आवेदन पत्र भर कर निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए। जिन लोगों ने आवेदन किया, उन सभी को वापसी का भी फॉर्म दिया गया है। यदि पार्टी की ओर से जांच के दौरान कोई कमी मिलती है तो आवेदन वापसी में कोई दिक्कत न आए।
मंडल अध्यक्ष के लिए रविवार को दिए गए आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी के पास होते हुए लखनऊ भेजे जाएंगे। वहां मंडल अध्यक्ष के पद पर नाम फाइनल कर 19 दिसंबर को जिले पर भेजा जाएगा। 20 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में पूर्व चेयरमैन अनिल मिश्रा, राघवेंद्र चौहान, सूर्यप्रताप चौहान, अनिल गुप्ता, नीरज पांडेय, अनुज तिवारी,आदेश गुप्ता, घासीराम शाक्य मौजूद रहे।