{"_id":"64d7bcabfcb3eed8b300c6f9","slug":"applications-have-been-started-for-shri-dori-lal-agrawal-national-meritorious-disabled-scholarship-in-agra-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां मिलेगा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां मिलेगा फॉर्म
Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
सार
आगरा में श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अमर उजाला और विकलांग सहायता संस्था की ओर से दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
संस्था सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि 31 अगस्त तक छात्र ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें vssagra2323@gmail.com अथवा vssagra2017@gmail.com पर अपना नाम, कक्षा और मोबाइल नंबर लिखकर मेल करना होगा। आवेदक की मेल आईडी पर फॉर्म भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर: बनती रहीं योजनाएं लेकिन दर्शन की राह न हो सकी आसान, वीकेंड में कई गुना बढ़ जाती भीड़
विज्ञापन
संस्था अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि आवेदन के साथ अभ्यर्थी को मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी दिव्यांग प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह
ये कर सकते हैं आवेदन
संयुक्त सचिव सुनील विकल ने बताया कि इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड, एमएड, डीएलएड, बीटीसी, एमए, एमकाॅम, एमएससी, एलएलबी, एलएलएम, एमफिल, एमबीए, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, एमसीए, बीसीए, एमटेक, एमबीबीएस, एमएस, एमडी, बीफार्मा, बीडीएस, एमडीएस, एमफार्मा, पीएचडी चयनित छात्रों को अध्ययनरत तक 12 से 24 हजार रुपये तक वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह