फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Applications for LLB and BA-LLB re-examinations now open until October 10.

एलएलबी-बीए एलएलबी की पुन: परीक्षा के आवेदन अब 10 अक्तूबर तक

Wed, 07 Oct 2026 03:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Applications for LLB and BA-LLB re-examinations now open until October 10.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए एलएलबी और बीए एलएलबी के पुन: परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 10 अक्तूबर तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के बाद सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस बढ़ी हुई तिथि का लाभ एलएलबी (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) तथा बीए एलएलबी (प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष) के वे छात्र उठा सकेंगे जो पुन: परीक्षा देना चाहते हैं। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने संबंधित कॉलेज के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एलएलबी प्रथम वर्ष और बीए एलएलबी प्रथम वर्ष (सत्र 2025-26) के विद्यार्थियों के पुन: परीक्षा फॉर्म सीधे छात्रों द्वारा नहीं भरे जाएंगे, बल्कि यह उनकी समर्थ आईडी के माध्यम से संबंधित महाविद्यालय द्वारा ही भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे इस सूचना को तुरंत छात्रों तक पहुंचाएं और तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरी करवाएं, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed