{"_id":"66b14e7f2770ae4b600768b4","slug":"application-for-aeration-system-till-19th-august-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-119068-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एयरेशन सिस्टम के लिए 19 अगस्त तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एयरेशन सिस्टम के लिए 19 अगस्त तक आवेदन
Tue, 06 Aug 2024 03:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। मत्स्य पालक विकास अभिकरण विभाग ने सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना की नवीन योजना शुरु की है। इस योजना का लाभ पाने के लिए 19 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। योजना में मत्स्य बीज हैचरी संचालित करने वाले हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पट्टे पर आवंटित ऐसी महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब की पट्टा अवधि 5 वर्ष अवशेष हो पात्र होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि 0.5 हेक्टयर के तालाब में 2 हार्सपावर के एक पैडल व्हील एरियेटर व एक हेक्टेयर या उससे बड़े तालाब के लिए दो एरियेटर प्रति महिला मत्स्य पालक को मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि के लिए अनुदान दिए जाएंगे। योजना में विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त तक किया जाना है। न्यूनतम योजना के लिए आवेदक को इकाई लागत 75 हजार रुपये प्रति यूनिट पर सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 50 प्रतिशत व अनुसूचित जाति की महिलाओं को 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। विस्तृत जानकारी विभागीय विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। यह होता है एयरेशन सिस्टम :
एयरेशन सिस्टम मछली के बाड़े के तल पर फैली हुई हवा को वितरित करने के लिए एक एयर कंप्रेसर का उपयोग करते हैं। इससे पानी की ऊपर की ओर गति होती है, जो बाड़े में मछलियों के लिए ठंडा, साफ, ऑक्सीजन युक्त पानी लाती है।
विज्ञापन
एयरेशन सिस्टम मछली के बाड़े के तल पर फैली हुई हवा को वितरित करने के लिए एक एयर कंप्रेसर का उपयोग करते हैं। इससे पानी की ऊपर की ओर गति होती है, जो बाड़े में मछलियों के लिए ठंडा, साफ, ऑक्सीजन युक्त पानी लाती है।
विज्ञापन