{"_id":"5bf6bd56bdec2241cb56a2b5","slug":"aparajita-hundred-million-smiles-girl-play-fencing-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अपराजिता' के मंच पर बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, तलवारबाजी से किया सबको हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अपराजिता' के मंच पर बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, तलवारबाजी से किया सबको हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
तलवारबाजी करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन दाऊदयाल खेल स्टेडियम में किया गया। जूनियर एवं सब जूनियर बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में तीस से अधिक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न वर्ग की बालिकाओं ने तलवारबाजी में अपना हुनर दिखाया। मुख्य अतिथि यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा, बाल कल्याण समिति की सदस्य कुमुद शर्मा एवं जायंट्स ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष नीता गुप्ता ने विजेताओं को स्वर्ण, चांदी एवं कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए।
तलवारबाजी की जिला कोच सुमन सिंह ने कहा कि बालिकाएं अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। छोटी उम्र में तलवारबाजी सीखकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रही हैं। नेशनल कोच भाग्यश्री सिंह ने तलवारबाजी खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता का परिणाम
विजेताओं को दिए गए प्रशस्ति पत्र
- फोटो : अमर उजाला
जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने अपराजिता कार्यक्रम के तहत अमर उजाला द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान कोमल सक्सेना, कविता वर्मा, शवीना कौशर, सुशीला कुशवाह, शमशुल और डीसी गुप्ता उपस्थित रहे।
जूनियर वर्ग
ईपी - प्रज्ञा मिश्रा प्रथम, मुस्कान शर्मा द्वितीय, ट्विंकल और प्रीती तृतीय
फोईल - नेहा यादव प्रथम, अनामिका द्वितीय, शिवानी यादव एवं दिव्यांशी तृतीय।
सेवर - लक्ष्मी लोधी प्रथम, काजोल द्वितीय एवं कनक अग्रवाल, गौरी राजौरिया तृतीय रहीं।
सब जूनियर वर्ग
ईपी - निशा यादव प्रथम, निधि यादव द्वितीय एवं काव्या एवं रिया तृतीय।
फोईल - सुलवी यादव प्रथम, खुशबू द्वितीय, नंदनी गौतम, चारू तृतीय।
सेवर - गौरी यादव प्रथम, रश्मि द्वितीय, गुंजन यादव और साक्षी तृतीय।

छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ी कनक अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला द्वारा शुरू किए अपराजिता कार्यक्रम से हमें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिला। कई लोगों ने इस खेल को जाना। गौरी राजौरिया ने कहा कि पढ़ाई के साथ हम खेल में आगे बढ़ रहे हैं। अगर हमें सही मंच मिलते रहे तो निश्चित ही ओलंपिक में प्रतिभाग करेंगे। सुहागनगरी का नाम रोशन करेंगे।
मुस्कान शर्मा ने कहा कि इस खेल में सुहागनगरी की बेटियां काफी आगे बढ़ रही हैं। हमें अमर उजाला द्वारा कराई प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला अच्छी बात है। राष्ट्रीय तलवारबाजी टीम की कोच भाग्यश्री सिंह ने कहा कि तलवारबाजी ओलंपिक खेलों में शामिल है। बालिकाओं को मंच मिले तो निश्चित तौर पर इनमें से ही ओलंपिक का खिलाड़ी निकलेगा।