फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles Women plant trees in park firozabad

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: महिलाओं ने भारत माता पार्क में किया पौधरोपण

Sat, 13 Jul 2019 01:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jul 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100  Million  Smiles Women plant trees in park firozabad
पार्क में पौधरोपण करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के भारत माता पार्क में शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत राष्ट्रीय हिंदू एकता मंच सिंह वाहिनी ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महापौर नूतन राठौर समेत संगठन की महिलाओं ने अलग-अलग प्रकार के पौधे रोपे। 
विज्ञापन

 
महापौर नूतन राठौर ने कहा कि हमें जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। संगठन की महिलाओं ने पार्क में रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही शहर की जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश सचिव ईशा अरोरा ने कहा कि पौधे कम लगाए जा रहे हैं, जबकि पेड़ों का बड़े स्तर पर कटान हो रहा है। जिससे हम पर्यावरण में परिवर्तन देख सकते हैं। प्रदेश सचिव दीपशिखा भदौरिया ने कहा कि हमें पौधरोपण करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी हमारी है। अन्यथा हमारी आगे आने वाली पीढ़ी के लिए संकट बढ़ जाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम में सरला दीक्षित, राखी शर्मा, महिला मोर्चा महानगर  अध्यक्ष केके गांधी, खुशबू, सुनीता, अनीता, सीमा, सोनम, रूबी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed