फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles Seminar on girl health in firozabad

अपराजिता: तनावमुक्त जीवन जीने के लिए महिला चिकित्सक ने दिए छात्राओं को सुझाव

Wed, 14 Aug 2019 03:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Aug 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles Seminar on girl health in firozabad
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत अमरदीप स्कूल में हुआ बालिका स्वास्थ्य पर सेमीनार - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को अमरदीप स्कूल में बालिका स्वास्थ्य विषय पर सेमीनार का आयोजन हुआ। इसमें ओम हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम अग्रवाल ने छात्राओं को स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। छात्राओं ने भी डाक्टर से स्वास्थ्य समस्याओं लेकर सवाल पूछे।
विज्ञापन


डॉ. पूनम अग्रवाल ने कहा कि 12 से 18 साल की उम्र ऐसी होती है, जिसमें बालिकाएं सबसे ज्यादा तनाव में रहती हैं। तनाव कई परेशानियों का कारण है। हमें तीन बड़े व तीन छोटे आहार दिन में लेने चाहिए। 
विज्ञापन


कहा कि शरीर भी इंजन की तरह कार्य करता है, इसलिए इसमें ईंधन के तौर पर प्रोटीन भी भरपूर मिलना चाहिए। दोपहर के भोजन में दाल खानी चाहिए। हरी सब्जियों का भरपूर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Aparajita 100 Million Smiles Seminar on girl health in firozabad
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत अमरदीप स्कूल में सेमीनार में उपस्थित बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
डॉ. पूनम ने रुबेला इंजेक्शन के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि माहवारी को लेकर छात्राएं बिल्कुल संकोच न करें। हाईजीन के तौर पर सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करें। बताया कि छात्राओं को आंखों का परीक्षण कराते रहना चाहिए। सोते समय दांतों की सफाई करें। इस दौरान छात्राओं ने भी सवाल भी पूछे। 

डायरेक्टर अनुपम शर्मा ने चिकित्सक का आभार जताया। प्रधानाचार्य साधना सिंह, दीपिका गुप्ता, गुंजन शर्मा, स्नेहलता गुप्ता, मिथलेश चौहान, जूली शर्मा, पूनम शर्मा, विभा चतुर्वेदी, सीमा अग्रवाल, अंकिता जैन, शिक्षा जैन आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed