{"_id":"5d8e4ed38ebc3e93bf3bc34a","slug":"aparajita-100-million-smiles-girls-take-oath-the-women-empowerment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनें बेटियां, समाज में फैलाएं ज्ञान का उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनें बेटियां, समाज में फैलाएं ज्ञान का उजाला
Sat, 28 Sep 2019 06:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने ली नारी सशक्तिकरण की शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में ‘अमर उजाला’ के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत वीके जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरकर नारी सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
कॉलेज की शिक्षिका अंजली शर्मा ने कहा कि ‘अमर उजला’ द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया गया है। छात्राएं अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
सेना, अंतरिक्ष जैसे क्षेत्र में भी महिलाएं अपना परचम पहरा रही हैं। ऐसी महिलाओं से शिक्षा लेनी चाहिए। शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनें, जिससे वे अपने परिवार व समाज की मदद कर सकें। अपने आसपास रहने वाली बालिकाओं के लिए भी शिक्षा को प्रेरित करें।

'शिक्षित होना बेहद जरूरी'
शिक्षिका अपेक्षा माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षित होना बेहद आवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से वे अपना भविष्य बेहतर बना सकती हैं। परिवार को बालिकाओ की शिक्षा के लिए पूरा सहयोग करना चाहिए, जिससे वे आगे बढ़ सकें।
शिक्षिका अरुणा जौहरी ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने हुनर भी सीखने चाहिए। सिलाई, कढ़ाई, सहित अन्य ऐसे हुुनर हैं जिनके सीखने के बाद वे अपने परिवार की मदद कर सकती हैं। ये हुनर उनके लिए रोजगार का भी माध्यम बन सकते हैं।
छात्रा चंचल गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना बेहद आवश्यक है। यदि महिला शिक्षित होगी तो वह अपने बच्चों को भी शिक्षित कर सकेगी। जिससे आगे आनी वाली पीढ़ी के लिए शिक्षित होने का वेहतर मौका मिलेगा।
छात्रा जाह्वनी ने बताया कि शिक्षित होकर ही महिलाएं समाज में अपने को स्थापित कर सकती हैं। इसके लिए परिवार का सहयोग भी बेहद आवश्यक है। परिवार में बेटी को शिक्षित करते समय भेदभाव नहीं करना चाहिए।