फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aparajita 100 million smiles girls take oath the women empowerment

अपराजिता: शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनें बेटियां, समाज में फैलाएं ज्ञान का उजाला

Sat, 28 Sep 2019 06:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
aparajita 100 million smiles girls take oath the women empowerment
छात्राओं ने ली नारी सशक्तिकरण की शपथ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में ‘अमर उजाला’ के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत वीके जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरकर नारी सशक्तिकरण का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


कॉलेज की शिक्षिका अंजली शर्मा ने कहा कि ‘अमर उजला’ द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया गया है। छात्राएं अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। 
विज्ञापन


सेना, अंतरिक्ष जैसे क्षेत्र में भी महिलाएं अपना परचम पहरा रही हैं। ऐसी महिलाओं से शिक्षा लेनी चाहिए। शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनें, जिससे वे अपने परिवार व समाज की मदद कर सकें। अपने आसपास रहने वाली बालिकाओं के लिए भी शिक्षा को प्रेरित करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

'शिक्षित होना बेहद जरूरी'

शिक्षिका अपेक्षा माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षित होना बेहद आवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से वे अपना भविष्य बेहतर बना सकती हैं। परिवार को बालिकाओ की शिक्षा के लिए पूरा सहयोग करना चाहिए, जिससे वे आगे बढ़ सकें। 

शिक्षिका अरुणा जौहरी ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने हुनर भी सीखने चाहिए। सिलाई, कढ़ाई, सहित अन्य ऐसे हुुनर हैं जिनके सीखने के बाद वे अपने परिवार की मदद कर सकती हैं। ये हुनर उनके लिए रोजगार का भी माध्यम बन सकते हैं।

छात्रा चंचल गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना बेहद आवश्यक है। यदि महिला शिक्षित होगी तो वह अपने बच्चों को भी शिक्षित कर सकेगी। जिससे आगे आनी वाली पीढ़ी के लिए शिक्षित होने का वेहतर मौका मिलेगा। 

छात्रा जाह्वनी ने बताया कि शिक्षित होकर ही महिलाएं समाज में अपने को स्थापित कर सकती हैं। इसके लिए परिवार का सहयोग भी बेहद आवश्यक है। परिवार में बेटी को शिक्षित करते समय भेदभाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed