{"_id":"5c77c7b2bdec2256ab4e77aa","slug":"aparajita-100-million-smiles-girls-salutes-indian-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दीपक जलाकर सेना के जांबाज को किया सलाम, एयर स्ट्राइक पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दीपक जलाकर सेना के जांबाज को किया सलाम, एयर स्ट्राइक पर जताई खुशी
Thu, 28 Feb 2019 05:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Feb 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
दीपक जलाकर सेना के जांबाजों को किया सलाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर एयर स्ट्राइक करने वाले जवानों के शौर्य को मैनपुरी के बेवर में छात्राओं ने दीपक जलाकर सलाम किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।
कस्बे के उपदेश सिंह चौहान महाविद्यालय में अपराजिता अभियान के तहत जवानों के शौर्य को सलाम कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने एयर स्ट्राइक को लेकर जश्न मनाया। उन्होंने विद्यालय परिसर में दीपक जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। छात्राओं ने कहा कि जवान हैं तो हम हैं। हमें अपने देश की सेना पर गर्व है।
इस दौरान छात्राओं ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ भी ली। छात्राओं ने कहा कि नारी के सम्मान के लिए उनसे जो बन पड़ेगा वह करेंगी। इस अवसर पर कॉलेज की प्रवक्ता अनुराधा चौहान, प्राचार्य कृष्णकुमार, माला परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
छात्रा निशा बानी ने कहा कि एयर स्ट्राइक करके वायुसेना ने साबित कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है। छात्रा आकांक्षा दीक्षित ने कहा कि भारत ने साबित कर दिया कि हम कमजोर नहीं, बल्कि शांति के पुजारी हैं। हमें जवाब देना आता है।