{"_id":"648e884cc9212d6a4e00d775","slug":"anup-jalota-gave-a-presentation-of-hymns-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन': अनूप जलोटा के भजनों पर झूम उठे श्रोता, बही भजनों से भक्ति रस की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन': अनूप जलोटा के भजनों पर झूम उठे श्रोता, बही भजनों से भक्ति रस की धारा
Sun, 18 Jun 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:00 AM IST
सार
जैन सोशल ग्रुप की ओर से आयोजित संध्या में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजनों से भक्ति रस की धारा बहाई।
विज्ञापन
भजन गाते अनूप जलोटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों ने शनिवार को सूर सदन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। दर्शकों की मांग पर जब उन्होंने ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन....की प्रस्तुति दी तो श्रोता झूमने लगे। इसके बाद उन्होंने मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो..जैसे भजनों से भक्ति रस की धारा बहाई।
विज्ञापन
जलोटा के भजन झीनी रे झीनी सुन दर्शक भाव विभोर हो गए। राम चरण सुखदाई भजन से भगवान श्रीराम की आराधना की। जग में सुंदर हैं दो नाम...चाहे कृष्ण कहो या राम... भजन पर तालियां बजती रहीं। लखनऊ से आईं कथक नृत्यांगना सुनैना ने भजनों पर कथक प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन
जैन सोशल ग्रुप की ओर से आयोजित संध्या में डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी को शिक्षा, डॉ. रवि सभरवाल व डॉ. ज्ञान प्रकाश को चिकित्सा, गजल गायक सुधीर नारायण को कला, रीनेश मित्तल को खेल, अशोक गोयल को समाज सेवा के लिए आगरा श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सुरेश चंद्र गर्ग ने की। स्वागत आदर्श नंदन गुप्त ने किया। संचालन निशिराज ने किया। समन्वयक आदित्य प्रकाश और रामनरेश शर्मा रहे। संयोजक संदेश जैन रहे। इस दौरान समाजसेवी पूरन डाबर, श्याम जाजू, राममोहन कपूर, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन