{"_id":"656e1109e9e99e44be016d41","slug":"anuj-from-chitrakoot-won-the-trophy-in-under-19-badminton-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-8527-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अंडर-19 बैडमिंटन में चित्रकूट के अनुज ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अंडर-19 बैडमिंटन में चित्रकूट के अनुज ने जीती ट्राफी
Mon, 04 Dec 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
बेवर। जीएसएम डिग्री कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। अंडर-19 एकल में चित्रकूट के अनुज ने बाजी मारी। वहीं डबल्स में कानपुर के आदित्य और पार्टनर ने जीत दर्ज की। सीनियर एकल में गौरव परमार और डबल्स में गौरव परमार और उनके साथ ने जीत दर्ज की।
अंडर-19 सिंगल में चित्रकूट के अनुज ने बेवर के देव को 21-14, 21-18 के अंतर से पराजित किया। अंडर-19 डबल्स फाइनल में कानपुर के आदित्य और पार्टनर ने कानपुर के ही जय और पार्टनर को 21-19, 21-18 के अंतर से पराजित किया। पूर्व में खेले गए सीनियर एकल वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में लखनऊ के मोक्ष ने दतिया के शिवांश को और मध्य प्रदेश के गौरव परमार ने इटावा के भव्य को पराजित किया। सीनियर वर्ग एकल का फाइनल गौरव परमार और लखनऊ के मोक्ष के बीच खेला गया इसमें गौरव परमार ने 21-17, 19- 21 और 23-21 के अंतर से जीत दर्ज की। सीनियर डबल्स फाइनल में गौरव परमार और पार्टनर तथा जय और पार्टनर कानपुर के बीच हुआ। इसमें गौरव और पार्टनर ने ने 21-14, 19-21, 21-15 से जीत दर्ज कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।
समापन अवसर पर महाविद्यालय के सचिव मनोज दुबे चेयरमैन आशीष तिवारी, चंद्रप्रभा महाविद्यालय के प्रबंधक आशुतोष पचौरी, राजेश चौधरी, मनोज गुप्ता, प्रदीप दीक्षित, राजीव दीक्षित, द्रोण शुक्ला, प्राचार्य डॉ. क्षमा सिंह, डॉ. मनोज सक्सेना, अमित सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।