{"_id":"5de557bc8ebc3e549d041096","slug":"anual-function-school-performing-students-kasganj-news-agr418154842","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मचाया धमाल
विज्ञापन
कासगंज के बीएस डायनमिक एकेडमी के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बीएस डायनामिक एकेडमी का 16वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धमाल मचाया। वहीं प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम संरक्षक ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी, कार्यक्रम अध्यक्ष विजय चौहान, मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेशचंद्र गौड़, विशिष्ट अतिथि शशांक तिवारी ने मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विद्यालय प्रबंधक आनंद पुंढीर व उनके अनुज मनोज पुंढीर ने मां सरस्वती और संस्थाकप भोला सिंह पुंढीर के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सॉरी-सॉरी, टुकुर-टुकुर, उठाओ बस्ता, हम परमपिता के बच्चे हैं आदि पर नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा। वार्षिकोत्सव की थीम जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
संस्कार भारती द्वारा आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। जी द्वारा पिछले सत्र में कक्षा पांच व आठ में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रबंधक आनंद पुंढीर ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान सतीश माहेश्वरी, हरिराम शर्मा, डॉ. सुभाषचंद्र, संरक्षक रुकम पाल सिंह, डॉ. श्रीकृष्ण शरद, प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना, व्यवस्थापक मधुर पुंढीर, सुबोध भारद्वाज, अखिलेश सक्सेना, देवेंद्र चौहान, मिलन पुंढीर, हरिशंकर दीक्षित, संतोष माहेश्वरी, संतोष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रामचंद्र सिंह, अरविंद चौहान, अनीता सक्सेना, हेमा पांडेय, सुविता सिंह आदि मौजूद रहे।