{"_id":"6ae6304b4d97c56395061ce5","slug":"anticipatory-bail-rejected-for-those-accused-of-attacking-chief-election-commissioner-residence-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर हमले के आरोपियों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर हमले के आरोपियों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत अर्जी
Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
सार
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हमले के आरोपियों की मुश्किल बढ़ गई है। कोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर हमले, घर में घुसने के प्रयास और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई हुई। एडीजे प्रथम शिव कुमार की अदालत ने मथुरा निवासी उमेश कुमार शर्मा और विक्रम वाल्मीकि की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।
थाना हरीपर्वत में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 28 सितंबर को 15 से 20 लोग मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास के बाहर नारेबाजी कर रहे थे और दीवार पर कालिख पोत रहे थे। दरोगा गौरव कुमार की तहरीर में आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने घर में घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड दिनेश कुमार को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उनके सिर पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया, वह घायल हो गए थे।