{"_id":"62863c31da65cb04c907c860","slug":"anti-social-elements-damaged-baba-daroga-tomb-before-urs-in-fatehpur-sikri-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: फतेहपुर सीकरी में उर्स से पहले अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की बाबा दरोगा की मजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फतेहपुर सीकरी में उर्स से पहले अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की बाबा दरोगा की मजार
Thu, 19 May 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 May 2022 06:16 PM IST
सार
फतेहपुर सीकरी में बाबा दरोगा की मजार के उर्स से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की गई। बुधवार रात को अराजकतत्वों ने बाबा दरोगा की मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को गुरुवार की सुबह घटना का पता चला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के बाहर बादशादी गेट के दक्षिण पर बाबा दरोगा (हजरत दीवान शाह) की मजार बुधवार की रात किसी अराजकतत्व ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह मजार क्षतिग्रस्त देख लोग सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
मजार की देखरेख करने वाले मोहम्मद शकील ने पुलिस को बताया कि हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के बाहर कई पीर-फकीरों की मजार बनी हुईं हैं। उन्हीं में से एक मजार बाबा दरोगा की बादशाही गेट के समीप बनी है। शुक्रवार को बाबा दरोगा का उर्स है। इसके कारण बृहस्पतिवार की सुबह ही मजार पर पहुंचे थे। जहां उन्हें मजार के सिरहाने स्थित पत्थर के ऊपर लगी गुमटी क्षतिग्रस्त होकर नीचे पड़ी मिली।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर आसपास के तमाम लोग पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी एएसपी श्रुति श्रीवास्तव भी पहुंची। मामले की जानकारी एसआईएस कमांडर नागेंद्र सिंह से ली। वहीं एसपी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता भी पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह किसी अराजकतत्व अथवा नशेड़ी व्यक्ति का काम है। स्थनीय लोगो की मदद से मजार के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन