फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti Romeo Squad Sub Inspector Alleged Mental Harassment Charge On Inspector

पुलिस इंस्पेक्टर से परेशान हैं एंटी रोमियो स्क्वैड में तैनात दरोगा, अफसरों से शिकायत

Wed, 24 Jun 2020 11:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 11:21 AM IST
सार

  • अधिकारियों तक पहुंचा है मामला
  • अभी तक जांच नहीं हो सकी है पूरी 

विज्ञापन
Anti Romeo Squad Sub Inspector Alleged Mental Harassment Charge On Inspector
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के एक थाने की महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर की शिकायत अधिकारियों से की है। प्रार्थना पत्र पर गोपनीय तरीके से जांच चल रही है। इससे पहले भी दो महिला पुलिसकर्मियों ने शिकायत की थी। मगर, पुलिसकर्मियों का ही स्थानांतरण दूसरे थाने में कर दिया गया था। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वैड में तैनात एक महिला दरोगा ने एक वरिष्ठ अधिकारी को लिखित में शिकायत की है। इंस्पेक्टर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने यह लिखकर दिया है कि उनका स्थानांतरण किसी दूसरे थाने में कर दिया जाए। मौखिक रूप से वह बहुत कुछ आरोप लगा रही हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के खिलाफ उसी के थाने में तैनात दो महिला सिपाहियों ने पूर्व में एक अधिकारी से शिकायत की थी। इस पर उनके बयान लिए गए। दोनों ने कई आरोप लगाए। मगर, उनसे लिखित में सिर्फ किसी दूसरे थाने में स्थानांतरण करने के बारे में लिया गया। इस पर दोनों सिपाहियों का स्थानांतरण कर दिया गया। एक को शहर में और दूसरी को देहात भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगराः रंजिशन युवा किसान की गोली मारकर हत्या से गांव में मची सनसनी

अब महिला दरोगा की शिकायत को एक महीने से अधिक समय हो गया। अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। एक ही इंस्पेक्टर पर आरोप लगने से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed