{"_id":"5de68f2d8ebc3e54ba582f14","slug":"anti-romeo-squad-and-eagle-mobile-deployed-outside-colleges-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर: स्कूल-कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ ईगल मोबाइल भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर: स्कूल-कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ ईगल मोबाइल भी तैनात
Wed, 04 Dec 2019 12:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में स्कूलों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड के चेकिंग न करने की खबर अमर उजाला माई सिटी में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर मंगलवार को पुलिस हरकत में आई।
एसएसपी बबलू कुमार ने खबर को गंभीरता से लेते हुए स्कूल-कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ ईगल मोबाइल को भी तैनात कर दिया। यूपी-100 की टीम ने स्कूलों में जाकर छात्राओं को महिला पॉवर लाइन 1090, चिल्ड्रन हेल्पलाइन 1098 और यूपी 100 के बारे में जानकारी भी दी।
पुलिस की टीमों ने आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज, आवास विकास, होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय बालूगंज में चेकिंग की। कॉलेज के आसपास घूम रहे युवकों से पूछताछ की। देहात में भी इसी तरह चेकिंग कराई गई।

Trending Videos
स्क्वायड को भेजनी होगी सेल्फी
कॉलेज के बाहर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने व्यवस्था की है कि एंटी रोमियो स्क्वायड चेकिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज के बाहर सेल्फी लेकर अपने इंचार्ज को भेजे। इससे पता चलेगा कि कौन ड्यूटी पर मुस्तैद है और कौन नहीं। एंटी रोमियो के एक स्क्वायड में एक दरोगा, दो महिला सिपाही और दो पुरुष सिपाही हैं।
एसपी क्राइम को दी निगरानी की जिम्मेदारी
एसएसपी ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड की निगरानी की जिम्मेदारी एसपी क्राइम की है। उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह लगातार निगरानी करें। सिर्फ चेकिंग ही न करें, बल्कि कार्रवाई का ब्योरा भी रखें।