{"_id":"6a2790c673e44c530e00e1a3","slug":"anti-encroachment-drive-in-agra-25-illegal-structures-removed-amid-tension-with-shopkeepers-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सिकंदरा से सब्जी मंडी तक चला बुलडोजर, हटा दिया गया अतिक्रमण; दुकानदारों से खूब हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सिकंदरा से सब्जी मंडी तक चला बुलडोजर, हटा दिया गया अतिक्रमण; दुकानदारों से खूब हुई नोकझोंक
Tue, 09 Jun 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:34 AM IST
सार
आगरा में एनएचएआई और नगर निगम की टीम ने सिकंदरा से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर 25 अवैध कब्जे हटाए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया और पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एनएचएआई और नगर निगम की टीम ने सोमवार को सब्जी मंडी से सिकंदरा थाने तक अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सड़क पर ही ईंट-पत्थर, गिट्टी-बालू के ढेर लगे थे। ठेल-ढकेल और खोखा जमे हुए थे। कई दुकानदारों ने टिनशेड लगाकर सामान सजा रखा था। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के सहयोग से 25 अतिक्रमण हटाए गए।
एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना और नगर निगम के प्रवर्तन टीम के प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता ने बताया कि सर्विस रोड पर अतिक्रमण से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही थी। जाम की स्थिति भी बनती थी। इसे देखते हुए अभियान चलाया गया। बिल्डिंग मटेरियल की दुकान भी चल रही थी। इसे हटाने के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया और तीखी नोकझोंक भी हुई।
कार्रवाई में बाधा बनने पर पुलिस बल का सहारा लेकर अतिक्रमण हटवाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सिकंदरा थाने के पास मस्जिद पर पक्का अतिक्रमण मिला। हटाने के दौरान विरोध किया गया। तब सात दिन की मोहलत देकर स्वयं हटाने को कहा गया। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।