फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti Corruption team arrested Junior Engineer and lineman from Electricity Department for bribe case

यूपी: जेई और लाइनमैन को रिश्वत लेते दबोचा, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई; बिजली चोरी की धमकी देकर मांगी घूस

Thu, 03 Sep 2026 07:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 03 Sep 2026 07:34 PM IST
सार

आगरा में गुरुवार को एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Anti Corruption team arrested Junior Engineer and lineman from Electricity Department for bribe case
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आगरा के बाह के अभयपुरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता राजकुमार और लाइनमैन आनंद मिश्रा को बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने ग्रामीण के घर पर चेकिंग की थी। बिजली चोरी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराने का डर दिखाया। कार्रवाई से बचाने के लिए रिश्वत मांगी। ग्रामीण की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में थाना बमराैली कटारा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


एंटी करप्शन आगरा यूनिट के निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गांव मढ़ेपुरा, अभयपुरा निवासी संदीप ने 1 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई। कहा कि 31 अगस्त को बिजली विभाग की टीम ने घर पर चेकिंग की। उनका पुराना बिजली कनेक्शन है। मगर टीम ने बिजली चोरी से जलाने का आरोप लगाया। कहा कि प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। टीम विद्युत केंद्र चली गई। वह जेई के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उसने इतनी रकम न होने की बात कही। इस पर 15 हजार रुपये देने की बात तय हो गई। 
विज्ञापन


पीड़ित ने 1 सितंबर को एंटी करप्शन में शिकायत की। इस पर टीम ने जाल बिछाया। संदीप को विद्युत उपकेंद्र में बुलाया गया था। इस दाैरान टीम भी पहुंच गई। जेई और लाइनमैन बगल में बैठे हुए थे। जेई ने खुद रकम नहीं ली बल्कि लाइनमैन को दिला दिया। रकम हाथ में पकड़ते ही आरोपियों को पकड़ लिया। उनके बमराैली कटारा थाने ले आए। मामले में संजय कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई। कार्रवाई से बिजली कर्मचारियों में चर्चाओं का दाैर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed