फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   answer sheet sumbit vert late, notice

देर से उत्तर पुस्तिका जमा करने पर 11 कॉलेजों को नोटिस

Thu, 20 Feb 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
answer sheet sumbit vert late, notice
20एमएनपी-43-डीआईओएस कार्यालय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर रहा है। परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र पर देरी से उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने के मामले में 11 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया गया है। दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल दो घंटे बाद संकलन केंद्र पर पहुंचने के मामले को जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रमुखता से लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा में उनकी स्थिति संदिग्ध लग रही है। आखिर संकलन केंद्र पर दो घंटे बाद उत्तर पुस्तिकाएं क्यों भेजी गईं। संबंधित कॉलेजों को जारी नोटिस में दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड को संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल के संकलन का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को द्वितीय पाली में हुई इंटरमीडिएट सामान्य आधारित विषय कृषि शस्य विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं 7:30 से 8 बजे तक उपलब्ध हुईं। संकलन प्रभारी की रिपोर्ट के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इन कॉलेजों को जारी हुआ नोटिस
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल, मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज सौज, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, आदर्श जनता विद्यालय इंटर कॉलेज बेवर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान, चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज जागीर, बीआर आंबेडकर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज चतुरीपुर, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज बेवर, आरएस इंटर कॉलेज पुरैया, मलिखान सिंह महाराज सिंह इंटर कॉलेज द्रोपा नगर बोझा, सुभाष चंद्र यादव इंटर कॉँलेज ग्यादीन नगर कांसेपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित समय में संकलन केंद्र पर पहुंचनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन कॉलेजों से देर से उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आगे लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी।
मनोज कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed