फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another zone will be created in the city for crime control

Agra News: अपराध नियंत्रण के लिए सिटी में बनेगा एक और जोन

Sat, 23 Aug 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Another zone will be created in the city for crime control
आगरा। कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण के लिए शहर में एक और जोन बनाया जाएगा। एक नाॅर्थ तो दूसरा साउथ जोन होगा। एक और जोन बनने के बाद एत्मादपुर सर्किल, मलपुरा और बमराैली कटारा थाने को शहर में जोड़ लिया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने डीजीपी को भेज दिया है। जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लगने पर सिटी में दो डीसीपी हो जाएंगे।
विज्ञापन


आगरा में वर्ष 2022 में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू हुई थी। तब तीन जोन शहर, पूर्वी और पश्चिमी बनाए गए। तीनों में डीसीपी की तैनाती की गई। पश्चिमी जोन का क्षेत्र अधिक है। शहर में 22 थाने आते हैं। इनमें पर्यटन, महिला, ताज सुरक्षा और एएचटीयू थाना भी शामिल है। 6 सर्किल हैं। वहीं पूर्वी जोन में 15 थाने और 4 सर्किल आते हैं। पश्चिमी जोन में 12 थाने और 4 सर्किल हैं।
विज्ञापन



मलपुरा बनेगा सदर सर्किल का हिस्सा
पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रस्ताव के मुताबिक सिटी में नाॅर्थ और साउथ जोन बनाए जाएंगे। मलपुरा में एयरपोर्ट प्रस्तावित है। इसको देखते हुए मलपुरा को नाॅर्थ जोन में शामिल किया जाएगा। इसे सदर सर्किल का हिस्सा बनाया जाएगा। वहीं बमराैली कटारा को ताजगंज सर्किल में रखा जाएगा। एत्मादपुर सर्किल के एत्मादपुर, खंदाैली और बरहन थाने को साउथ जोन में रखा जाएगा। साउथ जोन में एत्मादपुर, हरीपर्वत और छत्ता सर्किल बनाए जाएंगे। वहीं नाॅर्थ जोन में सदर, ताजगंज और लोहामंडी सर्किल बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिटी जोन में सबसे अधिक अपराध
एक ओर जोन बनाने के पीछे वजह अपराध नियंत्रण करना है। जितनी अपराध की घटनाएं पूर्वी और पश्चिमी जोन में होती हैं, उसकी आधे से ज्यादा घटनाएं सिटी जोन में होती हैं। नया जोन बनाए जाने से डीसीपी की भी तैनाती की जाएगी। हरीपर्वत और एत्मादपुर सर्किल में लूट की घटनाएं अधिक होती हैं। हाईवे होने की वजह से हादसे भी अधिक होते हैं। वहीं शहर के अंदर के इलाकों में आपसी विवाद के मामले अधिक हैं। एक ओर जोन बनाए जाने से सभी अपराध पर प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी। निगरानी भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed