फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another sightseeing soon nearest Tajmahal

ताज के पास एक और दर्शनीय स्थल जल्द

Fri, 10 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 10 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Another sightseeing soon nearest Tajmahal
ताज के पास एक और दर्शनीय स्थल जल्द - फोटो : Amar Ujala
5.9 एकड़ जमीन पर बन रहा है मुगल म्यूजियम
विज्ञापन

1300 मीटर दूर है ताजमहल के पूर्वी गेट से
129.66 करोड़ रुपये की आएगी लागत
14 सदस्यीय स्टेट लेवल कमेटी करेगी मानीटरिंग

ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर 129 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुगल म्यूजियम की नींव का काम शुरू हो गया। प्रदेश सरकार ने म्यूजियम निर्माण का काम टाटा प्रोजेक्ट्स नामक कंपनी को सौंपा है। विद्युत विभाग की 11.38 एकड़ जमीन में से 5.9 एकड़ पर म्यूजियम का निर्माण होगा। प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली 14 सदस्यीय स्टेट लेवल कमेटी निर्माण पर नजर रखेगी।
ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर ताजगंज प्रोजेक्ट के बाद मुगल म्यूजियम का काम भी तेजी से शुरू किया गया है। राजकीय निर्माण निगम मुगल म्यूजियम की कार्यदायी संस्था है और इसके बनाने का टेंडर टाटा प्रोजेक्ट्स को दिया गया है। विद्युत विभाग की सीमेंट पोल फैक्ट्री की 5.9 एकड़ जमीन पर मशीनों से बेसमेंट के लिए खोदाई शुरू की गई है। मिट्टी निकालने के बाद आरसीसी की बाउंड्री बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इसे मुगल म्यूजियम का नाम दिया है, लेकिन इसका डिजायन फिलहाल माडर्न है। मुगलिया लुक के लिए प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल निर्देश दे चुके हैं। इसके लिए आर्किटेक्ट फर्म आर्कोहोम से नया डिजायन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी
प्रदेश के मुख्य सचिव स्टेट लेवल कमेटी के अध्यक्ष होंगे। सदस्य सचिव प्रमुख सचिव पर्यटन और विशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय अभिलेखागार के प्रतिनिधि और एएसआई के प्रतिनिधि होंगे। सदस्यों में प्रमुख सचिव वित्त, नियोजन, नगर विकास, आवास, वन, लोक निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, संस्कृति और आगरा मंडल के कमिश्नर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed