फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another FIR on former SP MLA Rameshwar Singh Yadav and younger brother Jugendra Singh Yadav

Etah: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव पर एक और एफआईआर, जानें क्या है मामला  

Sun, 19 Jun 2022 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 01:51 PM IST
सार

एटा में सपा नेता और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व विधायक की गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तारी के बाद पुराने मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दोनों सपा नेताओं पर जमीन कब्जाने की एक और रिपोर्ट दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन
Another FIR on former SP MLA Rameshwar Singh Yadav and younger brother Jugendra Singh Yadav
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मलावन थाने में शुक्रवार को सपा नेता व अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई व पुत्र पर जमीन पर कब्जा करने की एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिंदूनगर निवासी व्यक्ति ने उसकी करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला हिंदूनगर निवासी गीतम सिंह ने मलावन थाने में अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुबोध कुमार सहित एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आसपुर चौराहा के पास उसकी जमीन थी। पिता की मौत के बाद जमीन मां और हम भाइयों के नाम आ गई। जीटी रोड पर जमीन होने के कारण दबंगों की निगाह थी। उन्होंने सपा सरकार में जमीन पर कब्जा कर लिया। बसपा सरकार में मुझे दखलनामा दिया गया। 

विज्ञापन

धमकी देकर करा लिए थे हस्ताक्षर 

गीतम सिंह ने ने बताया कि इसके बाद फिर बनी सपा सरकार में जमीन पर कब्जा करने का दबाव शुरू कर दिया। वर्ष 2007 में एससी-एसटी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसमें एफआर लगवा दी गई। धमकियां मिलने पर वह लोग मथुरा जाकर रहने लगे। भाजपा सरकार आने पर यहां आए, लेकिन जमीन नहीं मिली। हिंदू नगर में पन्नी तानकर रहने को मजबूर रहे। दो जून 2021 में जुगेंद्र सिंह यादव ने बुलाकर कहा कि जमीन का पैसा तेरे पिता को दे दिया था। इस दौरान धमकी देकर कई कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुई रिपोर्ट

 मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed