{"_id":"69b784cabb0b04d9cc054234","slug":"another-fir-filed-in-lottery-investment-fraud-case-against-mahesh-jatav-in-agra-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लॉटरी में पैसा दोगुना करने का झांसा, करोड़ों की कर डाली ठगी; महेश जाटव पर एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लॉटरी में पैसा दोगुना करने का झांसा, करोड़ों की कर डाली ठगी; महेश जाटव पर एक और केस दर्ज
Mon, 16 Mar 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:49 AM IST
सार
लॉटरी और जमीन में निवेश के नाम पर पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के मामले में महेश जाटव और उसके परिवार पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। राजस्थान में दर्ज जीरो एफआईआर को आगरा के जगदीशपुरा थाने में ट्रांसफर कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉटरी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी महेश जाटव और उसके परिजन पर एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह आवास विकास काॅलोनी निवासी हैं। राजस्थान में दर्ज जीरो एफआईआर को जगदीशपुरा थाना स्थानांतरित किया गया है।
राजस्थान के धौलपुर निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक धौलपुर को प्रार्थनापत्र दिया था। बताया था कि वर्ष 2019 में आवास विकास कॉलोनी निवासी महेश कुमार वर्मा (जाटव), उसकी पत्नी उषा, बेटे विनय और विनीत ने लॉटरी और जमीन में निवेश करने पर दो वर्ष में रकम दोगुना करने का लालच दिया था। उन्हें एक लाख रुपये के ग्रुप में शामिल किया। आरोपी हर माह उनके घर आकर 10 हजार रुपये किस्त लेते रहे और पूरी रकम जमा होने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया।
तकादा करने पर एक लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बाद में भुगतान से मनाकर खाता बंद कर दिया। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। थाना कौलारी, धौलपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए थाना जगदीशपुरा भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टर की कार्रवाई करने की मांग
पीड़ित दिलीप ने बताया कि आरोपियों पर 18 मामले दर्ज हो चुके हैं। संगठित रूप से सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। इन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जानी चाहिए। वह अन्य पीड़ितों के साथ मिलकर पुलिस आयुक्त से कहेंगे।