फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another FIR against the then secretary who conducted fake audit know the whole matter

Agra: फर्जी लेखा परीक्षा कराने वाले तत्कालीन सचिव पर एक और एफआईआर, जानें पूरा मामला

Wed, 22 Jan 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 10:14 AM IST
सार

सुरक्षा ग्रामीण आवासीय समिति के तत्कालीन सचिव पर  सहकारिता विभाग की ओर से दर्ज कराई गई है। । ये एफआईआर बीते वर्षों में फर्जी लेखा परीक्षा (ऑडिट) के मामले में दर्ज कराई गई है। 
 

विज्ञापन
Another FIR against the then secretary who conducted fake audit know the whole matter
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षा ग्रामीण आवासीय समिति के तत्कालीन सचिव केपी यादव पर सदर बाजार थाने में एक और एफआईआर सहकारिता विभाग की ओर से दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर बीते वर्षों में फर्जी लेखा परीक्षा (ऑडिट) के मामले में दर्ज कराई गई है। लंबे समय से किसान नेता एफआईआर दर्ज कराने की मांग लेकर विकास भवन में धरना दे रहे थे।
विज्ञापन


सुरक्षा ग्रामीण आवासीय समिति आगरा के तत्कालीन सचिव केपी यादव की ओर से वर्ष 1993 से लेकर वर्ष 2022 तक की लेखा परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया गया था। किसान नेता श्याम सिंह चाहर की शिकायत के बाद हुई जांच में ये फर्जीवाड़ा खुला था। इसके बाद से ही किसान नेता लगातार तत्कालीन सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


 किसान नेता ऑडिट में फर्जीवाड़ा समेत अन्य मामलों में कार्रवाई के लिए विकास भवन में धरना भी दे रहे हैं। सोमवार को देर शाम तत्कालीन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविंद्र कुमार की तहरीर पर सदर बाजार थाना पुलिस ने तत्कालीन सचिव केपी यादव के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली। इससे पूर्व भी दो एफआईआर केपी यादव के खिलाफ दर्ज की जा चुकी हैं। इसमें पहली एफआईआर अभिलेख उपलब्ध न कराने और दूसरी समिति की जमीन का विक्रय करने को लेकर दर्ज हुई थी। पुलिस ने तीसरी एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed